मेरठ। कृषि विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपना 15वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस दौरान कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल और डिग्री बांटी। राज्यपाल के हाथों डिग्री और मेडल पाकर छात्र-छात्राएं खुश नजर आए।
इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा खूब पढ़ लिखकर मेहनत से अपने माता पिता और देश का नाम रोशन करें। मां बाप को अपना ईश्वर माने। मां बाप अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए दिन रात एक करते हैं, वह बच्चों की खातिर बर्तन मांझ कर भी उन्हें शिक्षा दिलाने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चे बड़े होकर परिवार को साथ लेकर चलें। कहा कि अब माहौल बदल रहा है। लड़कियां भी कृषि के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। कुलाधिपति ने किसानों को मोटा अनाज पैदा करने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने की बात कही।