नवीन चौहान.
अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहरादून क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पिछले साल फरवरी में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज को लेकर महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।
उत्पीड़न से परेशान होकर महिला अपने मायके देहरादून आ गई और पुलिस में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत की। आरोपी पति को जब यह बात पता चली तो वह अपनी पत्नी से माफी मांग कर अपने साथ दिल्ली ले गया।
महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके पति ने फिर से वही हकरतें शुरू कर दी, 20 मई को उसके साथ मारपीट की और उसे मायके चले जाने के लिए कहा। जिसके बाद महिला ने अपने भाई को दिल्ली बुला लिया और उसके साथ मायके आ गई।
पुलिस में शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति का फोन उसके भाई के पास आया और एक अश्लील वीडियो उसे भेजकर कहा कि यह तुम्हारी बहन की वीडियो है उसकी पत्नी को दिल्ली भेजो नहीं तो वह इसे वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
- श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोटद्वार और देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गंगा आरती के साथ स्वामी करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में चलाए गए दण्डवत यात्रा और गंगा सेवा अभियान का समापन
- मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
- कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर: बंशीधर तिवारी
- श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी 9 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 9 साल बाद शुरू हुई सिटी बस सेवा


