नवीन चौहान.
नाबालिग किशोरी को धर्म विशेष के दो युवक बहला फुसला कर घर से भगा लाए और चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में एक होटल में पहुंचे, यहां स्थानीय लोगों ने शक होने पर युवकों से पूछताछ शुरू की तो वह किशोरी को लेकर वहां से बाइक पर लेकर भाग गए, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात को दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। जब लोगों को पता चला कि दोनों युवक धर्म विशेष से जुड़े हैं, तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ करनी चाही तो वे युवती को बाइक में लेकर वहां से भाग गए।
किशोरी को लेकर फरार हो रहे दोनों युवकों का लोगों ने पीछा किया। लोगों ने वन विभाग और पुलिस के सहयोग से उन्हें कोटी-कनासर बैरियर पर रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी वर्तमान में पांवटा में रहती है। अरोपी युवकों के नाम शौकीन निवासी ढकरानी थाना विकासनगर और शाहरुख निवासी आलमपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर बताए गए हैं। दोनों किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले आए।
मौके पर पहुंचे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि लव जिहाद के लिए किशोरी को दोनों युवकों ने बहलाया फुसलाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोटद्वार और देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गंगा आरती के साथ स्वामी करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में चलाए गए दण्डवत यात्रा और गंगा सेवा अभियान का समापन
- मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
- कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर: बंशीधर तिवारी
- श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी 9 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 9 साल बाद शुरू हुई सिटी बस सेवा


