घरेलू कलह से परेशान महिला गंगा में कूदी, हरिद्वार पुलिस ने बचायी जान








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला अपने बेटे को साथ लेकर सहारनपुर से हरिद्वार पहुंच गई। यहां महिला ने सुसाइड करने की नीयत से गंगा में छंलाग लगा दी। सूचना पर हरिद्वार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गंगा में डूब रही महिला को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा और कांस्टेबल अजीत तोमर रोड़ी बेलवाला घाट पर गस्त पर थे। इस दौरान एक महिला के विष्णु घाट के पास गंगा जी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास से उक्त डूबती हुई महिला को गंगा जी से बाहर निकला। महिला के होश में आने पर पूछताछ की गई तो म​हिला ने अपना नाम ममतेश पत्नी हरिओम निवासी गंगोह, सहारनपुर बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि घर से परेशान होकर अपने 11 साल के बेटे के साथ हरिद्वार आना बताया। महिला का पुत्र भी वहीं घाट के पास बैठा हुआ था, जिसे महिला के साथ चौकी रोड़ी बेलवाला लाया गया एवं इसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरिद्वार आने को कहा गया। महिला एवं बच्चों को उनके परिजनों के आने के बाद उन्हें सुपुर्द किया गया। जिस पर महिला के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।