अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार




सोनी चौहान
देहरादून पुलिस ने एक अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार ​किया है। आरोपी द्वारा बताया गया कि यह इस बंदूक का प्रयोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करता है। पुलिस टीम ने घटना को अन्जाम देने से पहले की आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी देहरादून अरूण मोहन जोशी के निर्देशो पर जनपद में पूर्व अपराधियों तथा संदिग्धों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इन अपराधियो को पकडने के लिए देहरादून पुलिस ने चैकिंग अभियान चला रखा है इसी अभियान के ​अन्तर्गत 20 फरवरी 2020 की रात में चौकी प्रभारी डाकपत्थर की टीम ने एक अभियुक्त बाबू सिंह को एक अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ जुडो रोड पर कुलेथ तिराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि मैंने ये नैनबाग टिहरी गढ़वाल से किसी अज्ञात व्यक्ति से बंदूक खरीदी है। और कहा कि बाढ़वाला जंगल में अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ये बंदूक खरीदी है। आरोपी ने जिस व्यक्ति से बंदूक खरीद कर लाया जाना बताया जा रहा है उसका नाम पता अभियुक्त ने ज्ञात ना होना बताया गया है। इस संबंध में नैनबाग टिहरी गढ़वाल से भी जानकारी की जा रही है। अभियुक्त एक शातिर अपराधी हैं जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त ने वन्य जीव जंतु का अवैध रूप से शिकार करने संबंधी किसी घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे भरवा बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नाम पता अभियुक्त:-
बाबू सिंह पुत्र केवल राम निवासी ग्राम कूलेथ बावनधार थाना विकासनगर देहरादून उम्र-32 वर्ष

बरामदगीः-
एक अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार चौकी प्रभारी डाकपत्थर, उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल सोहनलाल थाना विकासनगर देहरादून।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *