चाणक्य के आगमन से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का जोरदार स्वागत,video





नवीन चौहान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का जोरदार स्वागत करने में भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत सहित तमाम संगठन के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ आया। एयरपोर्ट व सड़क के दोनों छोर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ अपने अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पलक पावड़े बिछाकर खड़ी रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का जोरदार स्वागत


आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा उत्तराखंड दौर पर हरिद्वार पहुंचे है। इस दौरान वह भाजपा नेताओं से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति बनायेंगे। पार्टी के तमाम कार्यो पर चर्चा करेंगे। शीघ्र ही गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। भाजपा के चाणक्य अमित शाह चुनावी बिगुल का शंखनाद करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में मंत्र फूकेंगे। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का उत्तराखंड दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण है।
वैसे बताते चले कि उत्तराखंड में भाजपा की हालत बेहद ही पतली नजर आ रही है। तीन—तीन मुख्यमंत्री बदलने के चलते भाजपा सरकार जनता के कठघरे में खड़ी है। प्रदेश में विकास कार्यो का राग अलापने वाली भाजपा सरकार को मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई जबाव देने नही बन पा रहा है। जनता का सवाल है कि अगर सरकार ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से चल रही थी तो भाजपा के ही विधायकों की नाराजगी किस कारण थी। अगर मुख्यमंत्री के पद पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सही तरीके से कार्य नही किया तो उनको चार साल तक कुर्सी पर क्यो बनाए रखा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्य जनहित के रहे तो उनको बदला क्यो गया। जनता के सवालों और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का प्रहार और आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में एंट्री ने भाजपा सरकार को कई चुनौती पेश कर दी है।
फिलहाल भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के स्वागत सत्कार में उत्साह से लबरेज है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *