हरिद्वार में चटपटी चाट व गोल-गप्पे, बच्चों को कंप्यूटर और गेम, देखें वीडियो





नवीन चौहान
हरिद्वार में महिलाओं को चटपटी चाट व गोल गप्पे देने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जल्द ही हरिद्वार के ग्राम मिस्सरपुर में महिलाओं को जहां घरेलू उत्पाद के सामान, सब्जी व मेकअप का सामान एक छत के नीचे आसानी से मिलेगा। वही उनको खाने के लिए टेस्टी चाट व गोल गप्पे भी मिलेंगे। इससे बड़ी बात यह होगी कि बच्चों को सीखने के लिए कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध होगी तथा खेलने के लिए कई खिलौने और सामान मिलेगा।


यह सब कुछ जिला योजना के सौजन्य से होगा। महिला सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाएं अपनी प्रतिभा का हुनर दिखायेंगी। आपके मुंह का जायका भी बदलेगी। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने इस योजना को मूर्तरूप देने की कवायद तेज कर दी है। मिस्सरपुर के सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाओं से बातचीत की और उनके कार्यो को बारीकी से समझा। उनके बाद उन्होंने सरण विपरण केंद्र को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सौरभ गहरवार ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। जिसके चलते सरस विपरण केंद्र की स्थापना की गई है। मिस्सरपुर के सरस विपणन केंद्र से करीब 100 महिलाओं को रोजगाररत किया गया है। आप बेहतर कार्य कर सकती है। आपके उल्लेखनीय कार्य के चलते भारत सरकार की ओर से पुरस्कृत किए जाने की योजना भी है। ऐसे में आपको इस विपणन केंद्र को आकर्षण का केंद्र बनाना है। ताकि क्षेत्र की जनता यहां पहुंचकर उपयोगी सामान का लाभ उठा सके। इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। यहां पर पर्याप्त दुकाने है। जिसमें चाय, पानी, गोल गप्पे, चाट की स्टॉल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। महिलाओं के मेकअप से जुड़ा कास्मेटिक्स का सामान, डेरी उत्पादों में दूध, दही और फल, सब्जियों को रखा जाए। बच्चों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था कराई जायेगी। ताकि बच्चे यहां आकर खेलकूद व शिक्षा अर्जित कर सके। सभी बहनों को वक्त और स्थान का सदुपयोग करना है। कम वक्त में बेहतर प्रदर्शन करके आजीविका को बढ़ाना है। प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जायेगी। आपको दृढ़ इच्छा शक्ति और मनोभाव से कार्य करना होगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने कुछ खामियों को दुरूस्त करने की बात की और इस स्थान को आकर्षण का केंद्र बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान सहायता समूह की महिलाओं ने जैविक हल्दी व मसाले मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किए। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने महिलाओं का उत्साहबद्धन करने के लिए भेंट किए गए सभी सामान का भुगतान किेया और सभी को सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *