अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंचे सीएम तो मच गया हड़कंप, अधिकारियों को दिये ये निर्देश




नवीन चौहान.
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक देहरादून नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में यह देखकर हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम ने कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां अपने कार्यों के लिए आए हुए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए कहा। इसके अलावा सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी देने व आगंतुकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम में कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां आने वाली जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *