भाजपा नेता की पत्नी की चेन खींचने वाली आरोपी महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे





धर्मेद्र भटट
भाजपा नेता की धर्मपत्नी की चेन चोरी करने वाली शातिर लुटेरन को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में लगी है। चेन चोरी करने वाली आरोपी महिला यूपी की रहने वाली है और हरिद्वार में धार्मिक आयोजनों में बैठी महिलाओं के गले से चेन चोरी कर फरार हो जाती है। सूत्रों से जानकारी मिली है इस महिला के गैंग में चार लोग शामिल है। यहां कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। इस बात की तस्दीक की जा रही है। घटना कनखल क्षेत्र की है।
​भाजपा नेता जमालपुर निवासी चौधरी नाथीराम की पत्नी की एक धार्मिेक आयोजन के दौरान चेन चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। करीब दो माह बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरो​पी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस पूछताछ करने में लगी है। नवरात्रों के पर्व में जमालपुर गांव में देवी मां का जागरण चल रहा था। इसी दौरान दो महिलाओं की चेन चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *