उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती




दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अपने आवास पर आज सुबह ही उनको  ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। बताया ‌गया कि  इसके बाद से ही उनके आधे शरीर को लकवा मार गया। हालत खराब होने के तुरंत बाद उन्होंने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि  91 वर्षीय तिवारी तीन बार यूपी के और एक बार उत्तराखंड के सीएम पर रह चुके हैं। वह राज्यपाल का पद भी संभाल चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह हमेशा विवादों में भी रहे। रोहित शेखर को बेटा न मानने पर लम्बे समय तक नारायण तिवारी को कोर्ट के चक्कर लगाने पडे।  इसके बाद ही तिवारी ने रोहित शेखर को  अपना बेटा माना।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *