गढ़वाली गीतों के रंगों में रंगे छात्र व गुरुजन, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सबसे अधिक होली के गढ़वाली गहतों व कविताओं ने वाहवाही लूटी। छात्रां ने कविता के माध्यम से होली के रंगों की विशेषताओं को बताया।
होली मिलन में दोनों छात्र संघों ने हिस्सा लिया और सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं। होली के इस रंगारंग माहौल में छात्रों ने अपने गुरुजनों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। गुरु जनों ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार रखे और कविता पाठ किया।
विश्वविद्यालय के प्रा.े प्रतिभा शुक्ला, प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, सहायक आचार्य प्रकाश पंत, सहायक आचार्य धीरज शुक्ला, सहायक आचार्य पुनीता शर्मा, सहायक आचार्य आशुतोष दुबे, सहायक आचार्य विकास इत्यादि ने हिस्सा लिया। वही छात्रों में शिवचरण नोटियाल, विकास, गौरव, वंदना, सविता, संजय इत्यादि छात्रों ने हिस्सा लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *