मेरठ: रेलवे रोड पर सर्राफा दुकान से चोरी का 10 घंटे के अंदर खुलासा, दो कारीगर गिरफ्तार




Listen to this article

करीब 350 ग्राम सोना और चांदी के आभूषण उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।

थाना रेलवे रोड पुलिस, स्वाट टीम और जीआरपी पुलिस एटा की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे रोड स्थित एक सर्राफा दुकान से लगभग 350 ग्राम सोना व चांदी के आभूषण चोरी की घटना का मात्र 10 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

  • घटना का विवरण: दिनांक 17.11.2026 को वादी अब्दुल हफीज मल्लिक द्वारा थाना रेलवे रोड पर तहरीर दी गई कि उनकी दुकान पर करीब 15 वर्षों से सोने के आभूषण बनाने का कार्य करने वाले 02 कारीगर—हमीम रहमान और सुशान्ता टुडू—करीब 350 ग्राम सोना व कुछ चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। इस तहरीर के आधार पर थाना रेलवे रोड पर मु0अ0सं0 0141/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
  • पुलिस कार्रवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में थाना रेलवे रोड पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस एटा के सहयोग से दिनांक 17.11.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
  • बरामदगी: गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 178.34 ग्राम पीली धातु के अर्धनिर्मित आभूषण व अन्य सामग्री, 1.1 ग्राम सफेद धातु के दाने तथा 02 डायरियां शत-प्रतिशत बरामद की गईं। वादी द्वारा इनकी पहचान व मिलान करने पर चोरी गया माल पूर्ण रूप से सही पाया गया।
  • गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
    1. हमीम रहमान पुत्र शेख मतिआर रहमान, निवासी ग्राम मीरापाड़ा, थाना जमालपुर, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल।
    2. सुशान्ता टुडू पुत्र मौली लाल टुडू उर्फ बब्लू, निवासी ग्राम मीरापाड़ा, थाना जमालपुर, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल।
  • मुख्य बरामदगी विवरण:
    • पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बों में अर्धनिर्मित आभूषण व अन्य सामग्री।
    • पीली धातु का तार एवं चूरा (वजन 33.310 ग्राम)।
    • काले मोम के 44 टुकड़ों पर लगी पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम)।
    • 65 अंगूठियां एवं छल्ले, पीली धातु (वजन 115.640 ग्राम)।
    • पीली धातु का तार (वजन 4.50 ग्राम) एवं पत्तियां (वजन 4.89 ग्राम)।
    • कुल पीली धातु का वजन 178.34 ग्राम।
    • सफेद धातु के दाने (वजन 1.1 ग्राम) व 02 डायरियां।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।