नवीन चौहान.
हरिद्वार। श्री गोवर्धनमठ पुरीपीठ के श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज शुक्रवार को नीलधारा स्थित कुंभ छावनी में पहुंचे। मेलाधिकारी दीपक रावत ने छावनी में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मेलाधिकारी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर कुंभ के आयोजन पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज के समय में धर्मानुसार आचरण कर लोगों को अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होना चाहिए। अनादिकाल से भारतीय धर्म परंपरा शंकराचार्य के दिखाए मार्ग पर चलती रही है। आज के समय धर्म की रक्षा के लिए लोगों को उसी आस्था के अनुरूप व्यवहार और आचरण करने की जरूरत है।

शंकराचार्य ने कहा कि महाकुंभ का पर्व सभी के लिए कल्याणकारी और फलदायी होता है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आज के परिवेश जिसमें कोविड संक्रमण भी है, उसी अनुरूप शासन प्रशासन के दिए दिशानिर्देश का पालन करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के दिए सुझावों के अनुरूप कुंभ के सफल आयोजन के लिए कार्य करने की बात कही। मेलाधिकारी ने शंकराचार्य जी की छावनी में गुरूदेव निवास, संगोष्ठी कक्ष, भोजनालय और टेंट में की गई व्यवस्था और पेयजल आदि प्रबधों की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय मौजूद थे।
- कांग्रेसियों ने लांघ दी लोकतंत्र की मर्यादा, गरिमा बनाम गाली गलौज
- नैनीताल एसएसपी कार्यालय प्रकरण पर आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशनों की कड़ी प्रतिक्रिया, अभद्र आचरण की एक स्वर में निंदा
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण



