नवीन चौहान.
हरिद्वार कुंभ में उत्तराखंड की मित्र पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां कुंभ में नेपाल से आए एक परिवार का बैग गुम हो गया। यह परिवार 12 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे चंडी चौक पर पुलिस के पास पहुंचा। यहां इस परिवार ने मदद की गुहार लगायी और बताया कि उनका बैग कही गुम हो गया है। जिसमें उसके 30,000 रुपए थे।
पुलिस के अनुसार उस परिवार के पास ना ही तो खाने के लिए पैसे थे और ना ही नेपाल जाने तक का किराया। एक रात और 2 दिन उसको चंडी चौक पर ही हो गए थे। बहुत कोशिश की गई सब जगह पता किया गया मगर उसके बैग का कहीं पता नहीं चला और ना ही उस परिवार को कहीं से मदद मिली। तब पुलिस कर्मियों ने अपने पास से उस परिवार को ₹8000 मदद के रूप में दिए ताकि वह अपने घर सुरक्षित पहुंच जाए। इस नेपाली परिवार की आर्थिक मदद करने वालों में यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर, चौकी इंचार्ज रोड़ी बेलवाला पवन डिमरी, कॉन्स्टेबल शेर सिंह, कॉन्स्टेबल शेरखान ने सहयोग किया।

- पल्लवपुरम पुलिस ने सरिया चोरी की वारदात का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
- बैंघेडी गांव में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया सड़क का उद्घाटन, कहा-विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता
- माणा-बगोरी का ‘मन की बात’ में जिक्र, मुख्यमंत्री ने बताया उत्तराखंड के लिए गौरव
- 30 स्वर्ण और 2 रजत पदकों के साथ आचार्य कुलम के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- शिवालिकनगर पालिका के चार नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को गति देने में सहयोग का आह्वान

