कुंभ 2021: मेला नियंत्ररण कक्ष में कोरोना का प्रवेश, दो दिनों के लिए बंद, सेनेटाइजेशन जारी








Listen to this article


नवीन चौहान

कुंभ पर्व 2021 के आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्थल मेला नियंत्ररण कक्ष को कोरोना संक्रमण के चलते आगामी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मेलाधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी राम शरण शर्मा, ललित नारायण मिश्र सहित तमाम प्रशासनिक अ​फसरों अपने आवास से ही कुंभ कार्य संपादित करेंगे।


बताते चले कि मेला नियंत्ररण कक्ष में कोरोना संक्रमण का जबरदस्त तरीके से प्रवेश हो चुका है। कोरोना बड़े ही घातक अंदाज में पहुंचा। जिसके बाद कोरोना की टेस्टिंग कराई गई। एक के बाद एक कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुंभ कार्य प्रभावित हो गए। कार्यालय बंद कर दिया गया और सेनेटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया। फिलहाल मेला नियंत्ररण कक्ष दो दिनों के लिए बंद हो चुका है।