नवीन चौहान.
उत्तराखंड में अभी बारिश से आफत का सिलसिला रूका नहीं है। उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी और नाले उफान पर हैं। जगह जगह मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा, बोल्डर और दलदल होने से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और गंगनानी के पास मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। वाहन मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि बंद रास्तों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चिंता और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

- हिंदी—मेरी मातृभाषा, मेरा गर्व: डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून में गूंजा भाषा सम्मान का संदेश
- प्रेम संबंध में बाधा बने शादीशुदा प्रेमिका के पिता को उतार दिया मौत के घाट
- बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मनगरी में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम




