Naveen chauhan.
सुप्रीम कोर्ट ने विश्व हिंदू परिषद की रैलियों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और रैली निकाल रही है। इन रैलियों और प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि रैलियों में किसी तरह की हेट स्पीच न हो। धरना प्रदर्शन और रैलियों की वीडियो रिकार्डिंग भी करने के लिए कहा है। अदालत ने कहा कि यह व्यवस्था सभी जगह लागू हो। याचिकर्ता ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन और रैली निकालने पर रोक लगाने की मांग की थी।
इस संबंध में सुनवाई करते हुए अदालत ने हरियाणा और दिल्ली सरकार को भी नोटिस भेजा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब चार अगस्त को होगी। अदालत ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना पुलिस का काम है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



