मर्डर करने के बाद थानेदार को सरेंडर करने आया आरोपी





नवीन चौहान
मर्डर करने के बाद थानेदार को सरेंडर करने आरोपी खुद थाने पहुंचा। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। लाश घर में मौजूद है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी खुद आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामे भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना खानपुर की है।
खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी सुबह सात बजे थाने के नियमित कार्यो में व्यस्त थे। तभी एक युवक उनसे मिलने पहुंचा। युवक ने अपना नाम बबलू बताया। बबलू ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के डूमनपुरी गांव में उसका घर है। उसकी पत्नी सुशीला देवी के साथ कई दिनों से विवाद था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने चुन्नी से सुशीला का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतिका के भाई सुशील की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *