बाबा रामदेव बोले दो बच्चों से अधिक पर प्रतिबंध लगाए मोदी सरकार,सुने वीडियो




नवीन चौहान
प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योगगुरू बाबा रामदेव ने देशहित में पांच सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। पूरी दुनिया भारत की शक्ति का लोहा मानती है। लेकिन देश को अधिक सशक्त और आर्थिक तौर शक्तिशाली बनाने के लिए पांच सुझावों पर तेजी से कार्य करना होगा। जिससे भारत सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से मजबूत होगा।

बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पीएम मोदी को सबसे पहले धारा 370 को हटाना होगा। एक देश एक कानून जो कि संविधान की मूल आत्मा है, उसके अनुरूप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाना है। 35ए को खत्म करना है। राम मंदिर बनाना। राम हम सभी हिंदू ही नही सभी भारतवासियो के पूर्वज है। सभी धर्मो के पूर्वज है। पूर्वजों को सम्मान देकर सभी को गौरवांवित करें। जनसंख्या नियंत्ररण करने की दिशा में कदम उठाया जाए। भारत बढ़ती जनसंख्या का बोझ ढोने में सक्षम नही है। बढ़ती आबादी को ढोने की स्थिति में देश नही है। बाबा रामदेव ने कहा कि जिस परिवार में दो बच्चों से ज्यादा हो तो उनके मताघिकार पर रोक लगनी चाहिए। चुनाव लड़ने का अधिकार नही होगा और सरकार की ओर से जो सुविधाएं है उनको बंद किया जाना चाहिए। देश में शराब बंदी की जानी चाहिए। गौहत्या को बंद किया जाना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *