भारत सेवा आश्रम प्रतिदिन करा रहा सैंकड़ों गरीबों को भोजन




नवीन चौहान
कोरोना की भयंकर आपदा के दौरान हरिद्वार का भारत सेवाश्रम संघ एक बार फिर दीन दुखियों की मदद के लिए कदम बढ़ा चुका है। आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद के नेतृत्व में तमाम संतगण प्रतिदिन सैंकड़ों गरीबों को भोजन करा रहे है। गरीबों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित कर रहे है। जनमानस को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है। जनता को सोशल डिस्टेसिंग बनाकर रखने का संदेश दे रहे है।
हरिद्वार के देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ मानव सेवा के कार्यो में सदैव अग्रणी भूमिका
अदा करता है। गरीब, दीन दुखियों की मदद करना आश्रम का प्रमुख उददेश्य है। इसी उददेश्य की पूर्ति के लिए भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद जी महाराज ने अपने गुरू स्वामी प्रणवानंद के संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। कोरोना से आपदा की घड़ी में आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद जी महाराज के नेतृत्व में आश्रम के तमाम संतगण खाद्य सामग्री के पैकेट लेकर गरीब लोगों की ओर निकल चुके है। जहां प्रतिदिन सैंकड़ों गरीबोें को भोजन करा रहे है। आश्रम की ओर से चंडीघाट, रोड़ीबेलवाला, मलिन ​बस्तियों और हाइवे पर खड़े गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इस भोजन को निर्मित करने के लिए आश्रम के कई संतगण और निष्ठावान श्रद्धालु श्रमदान कर रहे है। कोरोना आपदा के दौरान भारत सेवाश्रम के ये प्रयास सराहनीय है। जहां गरीबों को पेटभर भोजन मिल रहा है। वही आश्रम सरकार के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *