CBSE 12th RESULT 2017: फिर लड़कियों ने मारी




नई दिल्ली: CBSE ने अपने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसमें एक बार फिर  लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल सीबीएसई की टॉपर बनी हैं। रक्षा ने 100 में 99.6 प्रतिशत स्कोर किया है।  रक्षा 500 में 498 मार्क्स लेकर टॉपर बनी हैं।  वहीं परीक्षा में दूसरा स्थान चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल से भूमि सावंत ने हासिल किया है भूमि का स्कोर 100 में 99.4 रहा है। CBSE  के रिजल्ट में तीसरे स्थान में दो स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई  है। चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों ही स्टूडेंट्स का स्कोर 99.2  रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *