सीएम योगी आज मेरठ में करेंगे सेंट्रल लाइब्रेरी समेत करोड़ों रूपये की ​योजनाओं का उदघाटन




मेरठ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में अपने दौरे पर रहेंगे। यहां सबसे पहले वह कृषि यूनिवर्सिटी जाएंगे जहां सेंट्रल लाइब्रेरी का उटघाटन करेंगे। इसके बाद वह कृषि यूनिवर्सिटी में ही तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे और किसानों की एक सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे जहां जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार कृषि यूनिवर्सिटी में आ रहे है। कुलपति डा आरके मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी समय से पूरी कर ली गई है। कमेटी अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कृषि विश्वविालय में कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 100 स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें कृषि विवि का स्टाल, गन्ना विभाग, विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के स्टाल, मत्स्य विभाग, विभिन्न पेस्टीसाइड कंपनी, सीड कंपनी, कृषि उपकरण आदि के स्टालों के माध्यम से किसानों को तकनीकी ज्ञान की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी भी जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक दृष्टि से मेरठ मंडल के भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रदेश के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल यहां पौधारोपण करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *