पूर्व सीएम हरदा की करीबी ने छोड़ी कांग्रेस,हुई भाजपाई




नवीन चौहान
निकाय चुनाव में शिवालिक नगर पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट नही मिलने से आहत और पूर्व सीएम हरीश रावत के हरिद्वार लोकसभा सीट छोड़ने के बाद आखिरकार कांग्रेस नेत्री किरण सिंह ने भाजपा का झंडा उठा लिया है। किरण सिंह ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई।
कॉंग्रेस की महिला नेत्री किरण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व भाजपा प्रत्याशी निशंक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। विदित हो कि किरण सिंह काफी समय से कांग्रेस में रही। इस दौरान वे महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी रहीं। किरन सिंह की कांग्रेस से नाराजगी विगत निकाय चुनाव में भी देखने को मिली थी। किरण सिंह ने रानीपुर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी की तो पार्टी ने दरकिनार कर दिया। लेकिन नाराजगी तब ओर बढ़ गई जब शिवालिक नगर में चैयरमेन के टिकट से भी किरण सिंह को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कांग्रेस से बगावत की और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, किन्तु भाजपा प्रत्याशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच उनके नेता हरीश रावत ने नैनीताल की राह पकड़ ली तो किरण सिंह ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। किरण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। बताते चले कि किरण सिंह एक प्रभावशाली नेत्री है। उनका शिवालिक नगर, सुभाष नगर, भेल से विष्णलोक कॉलोनी और ज्वालापुर के सभी जाति धर्म के लोगों के बीच काफी अच्छी पकड़ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *