नवीन चौहान.
हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन के सभागार में सोमवार की शाम उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो कार्य रह गए हैं उन्हें युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए।
उप मेलाधिकारी ने विभिन्न सेक्टरों में पेयजल, शौचालय, बिजली, पानी आदि के कार्यो की वर्तमान तक क्या स्थिति है, के सम्बन्ध में जानकारी ली। उप मेलाधिकारी ने सभी से मानव संसाधन बढ़ाकर जो भी कार्य बचे हुये हैं, उन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये।
उप मेलाधिकारी ने अधिकारियों से नारसन बार्डर पर शौचालयों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि नारसन बाॅर्डर पर अब कुल आठ मोबाइल शौचालय हो जायेंगे।
उप मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जो भी कार्य शेष रह गये हैं, उन्हें युद्धस्तर पर पूरा करें। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को हर सेक्टर में सफाई-व्यवस्था चैकस करने के निर्देश भी दिये तथा उसकी सूचना व्हाट्सएप पर शेयर करने को कहा।
बैठक में उप मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, सभी सेक्टर मजिस्टे्ट सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
- डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर डीएवी
- शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही डीएवी संस्थाएं
- शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण जरूरी: डॉ. पूनम सूरी
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खंडस्तरीय संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
- मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

