मेरठ।
जिलाधिकारी के. बालाजी ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय खरखौदा, रजपुरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा का निरीक्षण किया। विकास खंड कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्दश दिये। उन्होंने वहां साफ-सफाई की व्यवस्था में और अपेक्षित सुधार करने को कहा।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, एसडीएम सदर संदीप भागिया, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- जिला अस्पताल हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- जीआईसी अल्मोड़ा का खेल मैदान होगा विकसित, डीएम अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण
- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस, DM अंशुल सिंह ने परखी तैयारियां
- प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
- सीएम योगी के मेरठ दौरे को लेकर Ssp ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ की डी-ब्रीफिंग, दिए कड़े निर्देश

