मदन और आदेश के गढ़ से निशंक को सबसे ज्यादा वोट




नवीन चौहान
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के गढ़ यानि हरिद्वार विधानसभा से सबसे ज्यादा वोट मिले। निशंक को हरिद्वार से 64435 वोट मिले। जबकि अंबरीश महज 21165 वोट ही ले पाए वही बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 3503 वोट मिले। मां गंगा का आशीर्वाद निशंक को मिला तो उनकी जीत सुनिश्चित हो चली।
हरिद्वार लोकसभा में 14 विधानसभा सीटे आती है। जिसमें से 11 हरिद्वार जनपद में है और तीन देहरादून जनपद में है। भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के बीच कितने वोटों का फासला रहा ये जानना बहुत जरूरी है। हरिद्वार विधानसभा सीट से निशंक को सबसे ज्यादा फायदा हरिद्वार से रहा जिसके बाद रूड़की से मिला।
25 हरिद्वार से निशंक को 64435, कांग्रेस को 21165 और बसपा को 3503 मत मिले। रानीपुर विधानसभा से निशंक को 61762,कांग्रेस को 29856 बसपा को 10068 वोट मिले। ज्वालापुर विधानसभा सीट से निशंक को 31780, कांग्रेस को 35917 और बसपा को 16640 वोट मिले। भगवानपुर विधानसभा से निशंक को 31207 कांग्रेस को 36400 बसपा को 20663 वोट मिले। झबरेड़ा विधानसभा से निशंक को 32155 कांग्रेस को 24558 बसपा को 26606 वोट मिले। पिरान कलियर विधानसभा से निशंक को 29418, कांग्रेस को 39577 बसपा को 15622 वोट मिले। रूड़की विधानसभा से निशंक को 41542 कांग्रेस को 23565 बसपा को 6129 वोट मिले। खानपुर विधानसभा से निशंक को 47370 कांग्रेस को 30457 बसपा को 20424 वोट मिले। मंगलौर विधानसभा से निशंक को 24101 कांग्रेस को 32299 बसपा को 16439 वोट मिले। लक्सर विधानसभा की बात करें तो निशंक को 30497 कांग्रेस को 26158 बसपा को 16956 वोट मिले। हरिद्वर ग्रामीण की बात करें तो निशंक को 42842 कांग्रेस को 35085 और बसपा को 15168 वोट मिले। कुल मिलाकर कहा जाए तो निशंक पिरान कलियर में पीछे रहे। जबकि 11 विधानसभाओं में निशंक करीब एक लाख दो हजार वोटों से लीड लेकर आगे बढ़े। ऐसे में उनको सबसे ज्यादा फायदा देहरादून की विधानसभाओं से रहा। जीत का मार्ग मां गंगा ने तैयार किया और निशंक आगे बढ़ते चले गए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *