जीजीआईसी की छात्रा ने इसरो की प्रतियोगिता जीती, अब आईएएस बनने का सपना




नवीन चौहान
इसरो की साइबरस्पेस हिन्दी निबंध प्रतियोगिता-2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चमोली जनपद की छात्रा समीक्षा जोशी ने कीर्तिमान लहराया है। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज थराली की कक्षा 12वीं की छात्रा समीक्षा जोशी की इस उपलब्धि पर चमोली जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने छात्रा की इस कामयबी पर बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों प्रदान किया और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। अगस्त-2020 में इसरो की साइबरस्पेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में छात्रा समीक्षा ने पहला स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की।
छात्रा की सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए छात्रा को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी दिया। कहा कि भविष्य में पढाई के लिए किसी भी तरह की जरूरत हो तो सीधे संपर्क करें। जिलाधिकारी से सम्मान पाकर छात्रा काफी उत्साहित नजर आई। गांव सैरा विजयपुर हाल निवासी राडीबगड की रहने वाली समीक्षा जोशी के पिता शंभू प्रसाद जोशी भी अपनी पुत्री की सफलता पर बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री पढाई में होनहार है और हाईस्कूल की परीक्षा में भी 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की प्रतिभावाओं को बढावा देने के लिए ऑनलाइन साइबरस्पेस प्रतियोगिताएं आयोजित की। इन प्रतियोगिताओं के पहले वर्ग में पहली से तीसरी कक्षा के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, चैथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान शिल्प या माॅडल्स में तथा तीसरे वर्ग में नौवीं से 12 कक्षा तक के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता से लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगित में सफल होने वाले छात्रों को इसरों ने मेरिट प्रमाण पत्र ईमेल तथा पोस्ट के माध्यम से भेजे गए। इसरों की निबंध प्रतियोगिता में समीक्षा जोशी ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *