हरिद्वार की जनता की पहली पसंद ओमप्रकाश जमदग्नि, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि मेयर पद के दमदार दावेदार के रूप में उभर रहे है। हरिद्वार की जनता की ओर से भी उनको पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा हैं। न्यूज27डॉट कॉम की खबर के बाद हरिद्वार की जनता ने ओमप्रकाश जमदग्नि को निकाय चुनाव में मेयर पद का मजबूत दावेदार माना है। इसी के साथ हरिद्वार की जनता ने भी अपनी पहली पसंद ओमप्रकाश जमदग्नि को ही बताया है। जनता ने वर्तमान मेयर मनोज गर्ग को कमजोर नेता माना हैं।
हरिद्वार नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं। इन चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने क्षेत्रों में जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और सपा, बसपा के नेता जनता के बीच जाकर खुद को बेहतर दावेदार जताने का प्रयास कर रहे है। इन सबके बीच केंद्र और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के मेयर दावेदार पर हरिद्वार की जनता की निगाहे टिकी हुई है। कड़ाके की सर्दी के मौसम में चाय के साथ लोग हरिद्वार के मेयर के नामों पर चर्चा कर रहे है। इसी सबके बीच न्यूज127डॉट कॉम ने भी भाजपा की ओर से प्रबल दावेदारी करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि का इंटरव्यू सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा। इस खबर के आने के बाद भाजपा के नेताओं ने ओमप्रकाश जमदग्नि को अपनी पहली पंसद बताया। भाजपा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने ओमप्रकाश जमदग्नि के नाम पर ही मोहर लगाई। ओमप्रकाश जमदग्नि को भाजपा का एक दमदार और लोकप्रिय नेता बताया। कुछ लोगों ने खबर के बाद ओमप्रकाश जमदग्नि को बधाई तक दी। ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि वह जनता के सेवक है। हरिद्वार का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। हरिद्वार की जनता के प्रेम और सहयोग से ही आजतक भाजपा ने सम्मान दिया है। पार्टी ने टिकट दिया तो वह जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे और जनता के कार्यो को ही प्राथमिकता देंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *