नवीन चौहान, हरिद्वार। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने नारकोटिक्स सेल का प्रभार संभालते ही एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर अपने इरादे जाहिर कर दिये है। उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आधा किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा मादक पदार्थो की ब्रिकी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार करने के लिये क्षेत्र में दबिश देनी शुरू कर दी है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये पुलिस उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया था। युवा और उत्साही उप निरीक्षक दिल मोहन बिष्ट को खानपुर प्रभारी बनाकर भेजा। जबकि जनपद का अहम माना जाने वाला नारकोटिक्स सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को दी। कुलदीप सिंह ने प्रभारी का चार्ज संभालते ही क्षेत्रों में मादक पर्दाथों की रोकथाम के लिये कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते नगर कोतवाली क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित कश्यप पुत्र विनोद कुमार मकान नंबर 107 निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार बताया। नारकोटिक्स सेल प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो को सप्लाई करने वालों पर शिंकजा कसा जायेगा। क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों को पकड़ वाने के लिये आम जनता कोई भी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे सकते है। बताते चले कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने वाली है। इस कांवड़ यात्रा में भारी मात्रा में मादक पदार्थो की खेप हरिद्वार पहुंचती है। इस खेप को पकड़ना हरिद्वार पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है।