हरिद्वार में अगला पार्षद कौन होगा जो जायेगा भाजपा में, सुनिए मदन का ये वीडियो




नवीन चौहान
हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों के भाजपा में जाने का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार को कांग्रेसी पार्षद सचिन अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन की। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ तो कुछ नही बोला लेकिन मेयर अनिता शर्मा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी। उनको कठपुतली बताया और नगर निगम के मेयर की बागडोर उनके पति अशोक शर्मा के हाथों में होने का आरोप लगाया। वही पार्षदों को भाजपा में शामिल करा रहे केबिनेट मंत्री मदन कौशिक का उत्साह भी चरम पर दिखाई दिया। चार पार्षदों को तो उन्होंने फूल माला पहनाकर भाजपा में शामिल करा दिया लेकिन उनको कुछ पार्षदों का इंतजार रहा। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक बाकायदा उनका नाम लेकर पुकारते सुनाई दिए। बताते चले कि मंगलवार को निर्दलीय अनिल वशिष्ठ, निशा नौडियाल और बसपा के नेपाल सिंह और कांग्रेस के सचिन अग्रवाल ने भाजपा शामिल होकर नमो नमो का गीत गुनगुनाना शुरू कर दिया है। सभी ने मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे भी लगाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *