भाजपा ने किया निगम का बेड़ा गर्क, वेतन के लिए कर्मचारियों को करनी पड़ती है हड़ताल, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। वार्ड नं. 11 से कांग्रेस प्रत्याशी राजीव भार्गव ने आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर घर-घर जाकर लोगों ने वोट मांगे। चुनाव प्रचार के दौरान राजीव भार्गव के साथ लोग बड़ी संख्या में साथ रहे। लोगों के हुजुम को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजीव भार्गव की जीत निश्चित मानी जाने लगी है। तुफानी चुनाव प्रचार के कारण अन्य प्रत्याशियों के हौंसले पस्त हो चुके हैं।

इस कारण अन्य प्रत्याशी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के लिए राजीव भार्गव की कई टीम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर जनता से राजीव भार्गव के लिए वोट मांग रही हैं। इस दौरान राजीव भार्गव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। शहर का ऐसा कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं जहां सड़को ंकी हालत दयनीय न हो।

कहा कि सड़क पर चलने पर ऐसा नहीं लगता की व्यक्ति सड़क पर चल रहा है या फिर गड्ढ़ों में। पानी, बिजली का भी बुरा हाल है। दस वर्षों के पालिका व निगम के कार्यकाल में भाजपा ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है। निगम की हालत यह है कि आए दिन कर्मचारी वेतन के लिए हड़ताल करने के लिए मजबूर होते हैं। सेवा निवृत्त हो चुके कर्मचारियों को उनके बकाया का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वर्षों से अपने बकाया के लिए उन्हें निगम के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वह क्षेत्र की समस्याओं का हर संभव निदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान अरविन्द खनेजा, माटू, रविश भाटिया, चेतन वर्मा, विक्रत भाटिया, संजीव भार्गव, दीपांकर, ललित, नीरज, शिवम चौहान, सन्नी भाटिया, हनी शर्मा, पिंटू, मनीषा, मोहित अरोड़ा, मोहित चौहान, पियूष चौधरी, विजय ठाकुर आदि प्रमुख थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *