वार्ड 11 के कांग्रेस प्रत्याशी राजीव भार्गव क्षेत्रवासियों की पसंद, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पार्षद के लिये किस्मत आजमा रहे वार्ड 11 के प्रत्याशी राजीव भार्गव ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। राजीव भार्गव डोर टू डोर परिवारों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।

नगर निगम चुनावों में इस बार मेयर की सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और भााजपा प्रत्याशियों के बीच दिखाई पड़ रहा है। वही पार्षद पदों के लिये कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ कई वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़ते दिखाई पड़ रहे है।

वार्ड नंबर 11 की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी राजीव भार्गव पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है। राजीव भार्गव कांग्रेस पार्टी से काफी अरसे से जुड़े है। व्यवहार कुशल है और जनता के बीच में रहकर उनके सहभागी बनने वाले राजीव भार्गव अपने वार्ड में काफी लोकप्रिय है। यही कारण है कि कांग्रेस ने राजीव को टिकट देकर मैदान में उतारा है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिये राजीव भार्गव चुनाव में बेहद साधारण तरीके से प्रचार कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। युवा राजीव भार्गव के साथ वार्ड के युवाओं की एक लंबी टीम समर्थन में कार्य कर रही है। जिसके चलते राजीव का मनोबल बढ़ा है। राजीव भार्गव ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। चुनाव प्रचार के र्दाैरान सन्नी भाटिया, अमन गौड़, सोनू कुमार,चोखे लाल, नीलेश बाली, मोहित अरोड़ा, वरूण मदान, रोहित, गोंगा, अरविंद खनेजा, विक्रम भाटिया, विकास भाटिया, पवन भाटिया, अनमोल, शंकर, करन शर्मा, संजय गौड़, पोमू भाटिया, नवीन भाटिया, सागर, आशीष भारद्वाज, रवि मनोचा, नीरज मनोचा और राजेश शर्मा सहित युवाओं की एक टीम पूरे मनोभाव से राजीव भार्गव के चुनाव प्रचार में कार्य कर रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *