पूर्व सीएम हरीश रावत के नरेंद्रनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने को कहा।
प्रतापनगर के देवल ओणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूर्व सीएम रावत ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 में चुनाव दौरे पर देवल ओणेश्वर पहुंचकर तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतापनगर ब्लाक को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा गृह मंत्री के वादे को भूल गई है। कहा कि देव स्थल पर भी जब भाजपा झूठ बोल कर अपना उल्लू सीधा कर रही है, तो आम लोगों के साथ छलावा करना भाजपा के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, व्यापार मंडलाध्यक्ष केशव रावत, पूर्व प्रधान विशन सिंह बिष्ट, धनवीर रावत, शूरवीर चौहान, जसवीर कंडियाल, सुनीता देवी, वीरेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह कंडारी, नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।