41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता मेडल




नवीन चौहान.
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यों ओलंपिक में पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जर्मनी को हराकर हासिल किया है। यह मैच काफी रोमांचक रहा। शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया।

इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। जर्मनी ने मैच के दूसरे ही मिनट में अपना खाता खोल लिया था। जर्मनी की तरफ से तिमूर ओरुज ने पहला गोल दागा। इसके साथ ही जर्मनी ने 1-0 की बढ़त ले ली थी।

17वें मिनट में भारतीय टीम ने वापसी की, जब सिमरनजीत सिंह ने जोरदार खेल दिखाते हुए जर्मन गोलकीपर को छकाया और गोल करने में सफल रहे। इस गोल के साथ ही दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई। 

जर्मनी ने दूसरा गोल दागकर 1 गोल की बढ़त ली। इसके बाद मैच रोमांचक होता चला गया। दोनों ही टीमों की ओर से बेहतर प्रदर्शन किया गया। अंत में भारतीय टीम ने 5-4 से यह मैच जीत लिया। भारतीय टीम के जीत दर्ज करते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई। बतादें महिला हॉकी टीम भी कांस्य पदक की दौड़ में शामिल है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *