कुमाऊं कप टेनिस चैंपियनशिप का खिताब रामनगर टाईगर्स के नाम








Listen to this article


पथ प्रवाह, अल्मोड़ा।
कुमाऊं कप टेनिस टीम चैंपियनशिप में रामनगर टाईगर्स ने हल्द्वानी चैलेंजर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि प्रो. अनिल जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में 60 प्लस व्यक्तिगत युगल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र मेहता और शंकर सती की जोड़ी ने प्रभात मेहरा और बीएमएस बिष्ट को 6-5 से हराया। तीसरे मैच में हल्द्वानी के हेम पांडेय और रजत सती ने रानीखेत के सुमित गोयल और विनोद खुल्बे को 6-2 से मात दी। वहीं सहर्ष पांडेय और हिमांशु तिवारी की जोड़ी ने गौरव पांडेय और अक्षय बिष्ट को 6-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप डबल्स के पहले मुकाबले में रामनगर टाईगर्स के मोहित राठौर और मानस तिवारी ने हेम पांडेय और ललित जोशी को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में नमित तिवारी और प्रखर तिवारी ने हल्द्वानी के रजत सती और हिमांशु तिवारी को 6-4 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में हल्द्वानी के सहर्ष पांडेय और देवेंद्र बिष्ट ने रामनगर की टीम को 6-1 से हराया। इस अवसर पर प्रतियोगिता निदेशक सुमित गोयल, अरविंद साह, गौरव पांडेय, देवेंद्र रावत, हेम कुमार पांडेय, अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, एसडी सती, राघवेंद्र साह और मुकेश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।