नवीन चौहान.
हरिद्वार कुंभ में अखाड़ों का आज अंतिम शाही स्नान चल रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर को देखते हुए इसे अखाड़ों की सहमति से प्रतीकात्मक ही शाही स्नान किया गया। अखाड़ों ने सीमित साधु संतों के साथ शाही स्नान किया।
श्री निर्वाणी अणि अखाड़़े के महंत गौरीशंकर दास ने शाही स्नान में आए साधु सन्यासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्नान की अपील की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार और मेला प्रशासन की कोविड गाइडलाइंस और दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की। मेला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों के कार्य की सराहना कर सभी के लिए मंगलकामना की।
श्री महंत गौरीशंकर दास ने कहा कि कोरोना महामारी का नाश अवश्य होगा, हमें अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने स्नान के पहले और स्नान के बाद मास्क की अपील करते हुए संतजनों के सहयोग के लिए आभार जताया।
- SSP ने अर्दली रूम में अभिलेखों का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्रवाई और अनुशासन के दिए निर्देश
- पति की कातिल पत्नी इल्मा गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
- CBSE नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में जगजीतपुर डीएवी के खिलाड़ियों का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
- 2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार, हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: बांसुरी स्वराज
- उद्योगों के लिए सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री


