उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का परचम




नवीन चौहान

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस बोल्ड होती दिखाई पड़ रही है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे है। हरिद्वार का चुनावी मैदान छोड़कर नैनीताल पहुंचे कांग्रेस के हरीश रावत कोई खास कमाल नही कर पाए। जबकि पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने हरदा को शानदार चुनौती दी। वही पौड़ी सीट पर भाजपा के तीरथ सिंह रावत की सादगी मतदाताओं के दिलों को छू गई। तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी को काफी वोटों से पीछे छोड़ दिया है। जिसके चलते तीरथ सिंह रावत का लोकसभा पहुंचने का रास्ता भी साफ दिखाई देने लगा है। हरिद्वार सीट की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक वोटों की ​गिनती में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे है। निशंक का अजेय रथ लोकसभा के दरवाजे पर जाकर ही रूकने वाला है। वही अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा और टिहरी में महारानी राज लक्ष्मी शाह भी आगे चल रही है।उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019…..

भाजपा पांचो सीटों पर चल रही है आगे…

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा माला राज्य लक्ष्मी शाह 255918 वोटों से आगे चल रही है।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा से तीरथ सिंह रावत 269411 वोटों से आगे चल रहे है।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा अजय टम्टा 205799 वोटों से आगे चल रहे है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक 209502 वोटों से आगे चल रहे है।

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा से अजय भट्ट 263763 वोटों से आगे चल रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *