रिकार्ड तोड़ मतों से जीते डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, बनाया कीर्तिमान




नवीन चौहान
हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा से दूसरी बार किस्मत आजमा रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने हरिद्वार से दूसरी बार लोकसभा पहुंचने का कीर्तिमान बनाया है। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के चुनाव परिणामों में भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की जीत से उनके समर्थकों में भारी खुशी है। करीब तीन लाख मतों से आगे चल रहे निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार और बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को काफी पीछे छोड़ दिया है। निशंक की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही डॉ रमेश पोखरियाल निशंक​ ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि वह पूरी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा।

23 मई की सुबह से लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर चहल पहल शुरू हो गई। भेल मानव संसाधन केंद्र में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के लिए चौक चौबंद व्यवस्थाएं व्यवस्था की गई। सुबह आठ बजे मतगणना प्रारम्भ हुई। डयूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारी अपने अपने केंद्रों पर मतगणना में मशगूल रहे। भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक की जीत की घोषणा के बाद जमकर ढोल नगाड़ों पर नाचे। रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार भारी मतों के अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह बना रहा। भाजपा समर्थित व्यापारियों ने भी प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही जीत मिली है। पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीते हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों पर खरी नहीं उतर पायी है। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार देश के प्रधानमंत्री को बदनाम करने की नीयत से गलत बयानबाजी देते रहे। विधायक आदेश चौहान, संजय गुप्ता, आरूषि निशंक, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कार्यकर्ताओं को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की जीत का श्रेय देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ रहा है। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस पूरे प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया। सांसद निशंक ने अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में उत्तराखण्ड को जनकल्याणकारी योजनाएं दिलायी। महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा, मृदुल कौशिक ने भी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से देश की जनता हर्षित है। प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की जीत जनता के आशीर्वाद से ही हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *