पीएम मोदी की कैबिनेट में 13 मंत्रियों ने ली शपथ




नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में तीसरा फेरबदल अपने मंत्रीमंडल में किया है। रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह के दौरान धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मोदी सरकार में इन चार मंत्रियों को यह परमोशन मिला है।मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 13 मंत्रियों ने ली शपथ, 4 कैबिनेट और 9 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ। उत्तर प्रदेश और बिहार से 2-2 मंत्रियों ने ली शपथ। मोदी कैबिनेट में 4 मंत्रियों का प्रमोशन, 9 नए मंत्रियों को जगह। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। पहले से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रहे चार मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। इन चारों मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं 9 मंत्रियों को राज्यमंत्री बनाया गया है। जिसमें शिव प्रताप शुक्ला, अश्विनी चौबे, अनंत कुमार हेगड़े , डॉ. वीरेंद्र कुमार, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्ननाथन केंद्र में पहली बार राज्यमंत्री बनाए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *