योगेश शर्मा
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव में हरिद्वार को करीब 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। हरिद्वार में सड़क, सिंचाई व पेयजल की व्यवस्थाए बेहतर होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक रोड़ शो करेंगे।
हरिद्वार के राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरिद्वार सांसद निशंक ने बताया कि नारी शक्ति महोत्सव ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्तराखंड सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यो के लिए लगातार काम कर रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज से लेकर तमाम विकास कार्यो को किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में हरिद्वार प्रगति कर रहा है। शैक्षिक संस्थानों के विकास और उनकी गुणवत्ता में सुधार किया है। गरीब और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए लाभकारी साबित हुए हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा है। हमारा लक्ष्य गरीबों और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचना है। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे इस ऐतिहासिक पल का गवाह होने के लिए लगभग जनपद से 40000 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी।
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनो ने नारी शक्ति को बढ़ाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई है उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर समान नागरिक संहिता कानून बनाया गया है इस कार्यक्रम के दौरान जिन महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किया है उनको मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा लगभग 460 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा तथा 700 करोड़ से अधिक योजनाओ का शिलान्यास किया जाएगा यह दिन हरिद्वार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरो में लिखा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, राजेंद्र चौधरी ,विक्रम भुल्लर ,डॉ प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।