प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएवी संस्थाओं के प्रधान पद्मश्री पूनम सूरी के प्रयासों को सराहा





नवीन चौहान
विश्व के सबसे लोक​प्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएवी संस्थाओं के प्रधान पद्मश्री पूनम सूरी के प्रयासों को सराहा। पूनम सूरी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच को धरातल पर उतारने का अतुलनीय कार्य कर रहे है। उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में डीएवी प्रबंधकृत समिति नई दिल्ली द्वारा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का अभूतपूर्व ​कार्य किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप डीएवी संस्था श्रेष्ठ नागरिक बनाने का कार्य अनवरत जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहृन पर ही समूचे भारत वर्ष में स्वामी दयानंद सरस्वती 200वीं जन्म जयन्ती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में डीएवी प्रबंधकृत समिति नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री पूनम सूरी जी ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्म स्थान टंकारा गुजरात में तीन दिवसीय भव्य जन्मोत्सव-स्मरणोत्सव पर्व 10 फरवरी से 12 फरवरी तक’ ज्ञान ज्योति पर्व’के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को पूरी भव्यता और दिव्यता प्रदान की गई है। आर्य जगत की प्रबुद्ध हस्तियों की गौरवमयी उपस्थिति और उनका संबोधन आर्य जगत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और आर्य मनीषियों के व्यक्तित्व से अभिभूत करेगा।
टंकारा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में करीब 950 से अधिक डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, संस्थाओं के प​दाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं पहुंच चुकी है। विदित हो कि 19वीं सदी के नवजागरण के पुरोधा महान समाज सुधारक, अद्भुत विद्वान, तेजस्वी महापुरुष दयानंद जी का जन्म १२ फरवरी टंकारा में सन् १८२४ में मोरबी (मुम्बई की मोरवी रियासत) के पास काठियावाड़ क्षेत्र (जिला राजकोट), गुजरात में हुआ था। इस वर्ष उनकी २००वीं जयंती उनकी जन्मभूमि टंकारा में ख़ूब धूम – धाम से मनाई जा रही हैं। 13 फरवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संबोधन होगा। जबकि केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला जी, गुजरात सरकार के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल जी एवं विश्व योग गुरु आचार्य रामदेव जी भी कार्यक्रम में संबोधन के लिए पहुंच चुके है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *