सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को बोला फर्जी और ढपोर शंख








Listen to this article


नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को फर्जी और ढपोर शंख बताया। उन्होंने कहा कि इस फर्जी व्यक्ति ने दिल्ली की जनता को बरगलाकर सरकार चलाई है। दिल्ली की जनता यह बात अच्छी तरह से समझ चुकी है। इसकी सभी पोल अब खुल चुकी है। दिल्ली की जनता इसका पूरा प्रतिकार करेगी।


हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार निकाय चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है। हरिद्वार की जनता का अपार स्नेह देखने के बाद यह लगने लगा कि इस बार रिकार्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। दिल्ली चुनावों में उन्होंने कहा कि ढपोर शंख वाले मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता पूरी तरह से नकार देगी। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और विचारों वाला मजबूत संगठन है। पूरे देश का विचार करते है। पार्टी के सिद्धांत और रीति नीतियां है। जबकि अन्य पार्टी भाड़े के लोगों से चुनाव का प्रचार प्रसार करती है। भाजपा को दिल्ली में सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। भाजपा की सरकार दिल्ली में बनेगी।