सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की वार्ड प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की समीक्षा और दिया जीत का मंत्र




Listen to this article


न्यूज127
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के सभी वार्ड प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की समीक्षा करते हुए जनसंपर्क अभियान के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यो को जनता को घर—घर जाकर बताया जाए।


मध्य हरिद्वार के होटल सिटी प्राइड में आयोजित वार्ड प्रत्याशियों की चुनाव समीक्षा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान में जुटे है। प्रत्याशियों को घर—घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना है। जनता को भाजपा सरकार के विकास कार्यो को बताना है। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा विकास को आधार मानकर ही चुनाव प्रचार करती है। भाजपा का एक—एक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। भाजपा चुनाव में बहुत मजबूत स्थिति में है। कुछ वार्डो में प्रत्याशियों को मेहनत करने की जरूरत है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव प्रचार करने पर बल दिया।
पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विमल कुमार, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, विकास तिवारी सहित सभी वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे।कहा कि



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *