Nainital का अस्तित्व ही है नैनीझील, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

नैनीताल। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ केके पॉल ने अधिकारियों के साथ गर्वनर बोट हाउस क्लब से नैनीताल झील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नैनीझील नैनीताल के साथ ही प्रदेश व देश की धरोहर है तथा नैनीताल शहर का अस्तित्व ही झील से है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष गर्मियों में नैनीझील का जल स्तर काफी कम हो गया था जो चिन्तिनीय है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष की तरह झील का पानी कम न हो इसके लिए जनजागरूकता फैलाई जाये, जल संरक्षण पर बल दिया जाये।

KK PAUL (1)

 

उन्होंने जल सरंक्षण में सभी सहयोग करें। राज्यपाल ने झील निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि जलसरंक्षण हेतु स्लोगन, पम्पलेट, साईन बोर्ड के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाये। साथ ही वर्षा जल संग्रहण पर बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि नैनीझील संरक्षण कार्यो में तेजी लाई जाये। आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट ने नैनीझील सरंक्षण कार्यो में तेजी लाने के साथ ही नालों की सफाई व मरम्मत शीघ्रता करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

KK PAUL (2)

उन्होंने राज्यपाल को बताया कि नैनीताल शहर के घरों के छतों का वर्षा जल जो सीवरेज में जाता था उस पानी को अब अभियान चलाकर नालियों के माध्यम से नैनीझील में लाने हेतु कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई एनएस पतियाल, लोनिवि डीएस नबियाल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई हरीश चन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान आदि मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *