नशे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली




नेहा दीवान
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हरिद्वार जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब, स्मैक, चरस के खिलाफ रेलवे स्टेशन से शहीद स्मारक तक पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राएं भी सम्मिलित हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी मुख्यमन्त्री को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
रैली के उपरांत शहीद पार्क में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरीश कुमार ने कहा कि हरिद्वार मे नशे की जड़ें घर घर पहुंच गयी है। बच्चे तथा महिलायें भी नशे के आदी हो रहे हैं। जिस पर लगाम लगानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंध नहीं लगा तो आने वाली पीढ़ी का क्या हाल होगा हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा।
पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि अवैध नशे की जड़े स्कूलों तक पहुंच चुकी हैं। हरिद्वार के नामी स्कूलों में नशे की पुडि़या किस माध्यम से पहुंच रही हैं। इसका पता पुलिस प्रशासन को ना हो ऐसा हो नहीं सकता। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि हजारों महिलाओं के घरों का चूल्हा शराब के कारण नहीं जलता। नशे की वजह से घरों में कलह बढ़ रही है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका बाइलॉज के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में शराब नहीं बिक सकती। परंतु जगजीतपुर में तथा पुल जटवाड़ा पर शराब के ठेके खोल दिए गए। ऊंची सड़क साईं बाबा मंदिर तक मीट अंडा बेचने पर प्रतिबंध था। लेकिन आज आर्य नगर चौक से साईं बाबा मंदिर के बाहर अंडे की ठेलियां लग रही हैं। अंडे के साथ अवैध रूप से शराब का धंधा भी जमकर चल रहा है।
कार्यक्रम को श्रमिक नेता मुरली मनोहर, विमला पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजवीर चौहान, अमरदीप रोशन, नितिन तेश्वर,नईम कुरैशी, रफी खान, फुरकान अली, अरविंद शर्मा, बलजीत सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, बलराम राठौर, धर्मपाल ठेकेदार, शैलेंद्र सिंह ,रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अमन गर्ग, कैलाश प्रधान, नीतू बिष्ट, दीपाली त्यागी, अशोक शर्मा, बी.एस.तेजियान, चोखे लाल, पार्षद निशा नौटियाल ,राकेश नौटियाल, दिनेश पुंडीर, बलराम राठौर, विशाल राठौर, अशोक उपाध्याय, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद नेपाल सिंह, पार्षद बालकिशन, पार्षद सोहेल कुरैशी, अरविंद चंचल, नावेज अंसारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद राजीव भार्गव, अंकित चौहान, विकास सिंह, रवि बहादुर, दिनेश वालिया, वरुण बालियान, राजेंद्र बालियान, विक्रम सिंह, तहसीन अंसारी, प्रीत कमल, राजेश चौहान, डा.समीर सिंह, आशीष शर्मा, राजीव गौड़, सोनू शर्मा, विजय भंडारी आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा अनेक समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *