नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, पुष्कर सिंह धामी होंगे नए सीएम

Pushkar Singh Dhami


नवीन चौहान
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। खटीमा सीट से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधानमंडल की बैठक में इस नाम को फाइनल करते हुए घोषणा की गई। अब नए मुख्यमंत्री का नाम राज्यपाल को भेजा जाएगा, वहां से हरी झंडी मिलने पर नए मुख्यमंत्री को पद की शपथ दिलायी जाएगी।
बतादें शुक्रवार की शाम अचानक दिल्ली में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। उसके बाद वह दिल्ली से सीधे देहरादून पहुंचे और यहां रात में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार के पिछले एक साल के कार्यों को गिनाया। इस्तीफे के सवाल पर वह चुप्पी साधे रहे। वहीं इसके बाद वह देर रात ही अचानक राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शनिवार को तीन बजे विधानमंडल की बैठक बुला ली थी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होने के​ लिए देहरादून पहुंचे। विधानमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा हुई जिसके बाद सर्व सम्मति से नाम फाइनल कर दिया गया। खटीमा सीट से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *