अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी




नवीन चौहान
उत्तराखंड को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। ​भाजपा विधानमंडल की बैठक में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम घोषित​ किया गया। सर्व सम्मति से नाम पर मुहर लगने के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान निर्वतमान मुख्यमंत्री तीर​थ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुष्कर सिंह धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। पुष्कर सिंह धामी अभी तक बने प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र के बताए जा रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है।

उन्होंने 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में सफलता प्राप्त की।

भाजपा सरकार में 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यशील रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया।2012 के विधानसभा चुनाव में वह खटीमा सीट से चुनाव लड़े और अपनी जीत दर्ज की।

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16.09.1975 हो हुआ। उनकी माता का नाम विश्ना देवी और पत्नी का नाम गीता धामी है। पुष्कर सिंह धामी ने स्नातकोत्तर, व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक में मास्टर डिग्री हासिल की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *