एन.यू.जे. (आई) की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला इकाईयां भंग जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, 

देहरादन। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया ) उत्तराखंड के नये प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने अगले माह जून में दो बड़े कार्यक्रमों की तैय्यारियों की जानकारी देते हुए कहा कि तब तक अधिकाधिक जनपदों की कार्यकारिणी गठन पर जोर दिया जायेगा । इससे पूर्व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने गत दिवस यहां राजपुर रोड पर एक होटल (मधुबन) में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष तथा महामंत्री रवीन्द्र नाथ कौशिक की प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए यूनियन की सभी 13 जिला इकाइयों को भंग कर दिया। मलिक ने प्रदेश संगठन को अधिकतम 2 माह में जिला इकाइयों का गठन कर राष्ट्रीय संगठन को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा आंदोलन में भाग लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 1972 में स्थापित इस यूनियन ने पत्रकार कल्याण के लिए ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन किया है । हमें इस परंपरा को ही आगे बढ़ाना है।


राष्ट्रीय महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि यूनियन श्रमजीवी पत्रकारों का संगठन है और केवल उन्हीं के लिए कौशल विकास तथा कल्याण कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यूनियन होने पर भी हमारा उद्देश्य सरकारी और मीडिया संस्थानों से टकराव की बजाय विधिसम्मत तरीकों से पत्रकार हित संरक्षण करना है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश आर्य ने कहा कि एन.यू.जे. (आई) ने सभी वेतन आयोगों में सभी श्रेणी के पत्रकारों का पक्ष दमदारी से रखा है। अब सरकारों को आयोग की सिफारिशें लागू कराने को विवश करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज वर्मा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश आर्य ने प्रदेश कार्यकारिणी को अधिकार पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष तथा कुमाऊं प्रभारी सतीश जोशी, कोषाध्यक्ष रामअवतार संतोषी, सचिव सुभाष शर्मा (कपिल), राजेंद्र नाथ गोस्वामी, आशुतोष ममगाई, वीरेंद्र भारद्वाज, अर्जुन बिष्ट, कुमारी प्रभा वर्मा, अजय उप्रेती तथा नंद किशोर गर्ग ने विशेषकर उत्तराखंड के मीडिया तथा पत्रकारों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य गण अवधेश शिवपुरी, विक्रम सिंह, डॉ राधिका नागरथ, निशा शर्मा, बुद्धदेव शर्मा, देवेंद्र दुमोगा, मनोज ईष्टवाल, ललित कोठियाल, हरीश जोशी, सचिन जोशी, सुभाष शर्मा (देहरादून), पवन गैरोला तथा मोहम्मद खालिद के अलावा ठाकुर शैलेंद्र कुमार सिंह, दिग्वीर सिंह, चंदन सिंह पवार, बलवीर परमार, दीपक रावत आदि पत्रकार भी थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रविंद्र नाथ कौशिक तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन नैयर ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *