नवीन चौहान.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्वस्थ्य होने के कारण देहरादून के आरोग्य धाम हॉस्पिटल में भर्ती है। उनका हाल जानने के लिए उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी अस्पताल पहुंची और उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस दौरान उन्हांेने अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बतादें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में नेपाल दौरे से वापस आये हैं। यहां आने पर उन्हें यूरिन इंफेक्शन की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से अपना चैकअप कराया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का हाल जानने के लिए सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डॉ धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल के अलावा देहरादून के मेयर भी अस्पताल पहुंचे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर त्रिवेंद्र सिंह रावत का हाल जाना है।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








