रियाज खान बने अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल खां कादरी ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रियाज खान को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी (अल्पसंख्यक सभा) में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया।

रियाज खान के मनोयन की घोषणा के बाद जिला कार्यालय मेरठ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रियाज खान के राष्ट्रीय सचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, जानू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी, अजय अधाना, अहतेशाम इलाही, पुष्पेंद्र कसाना, गिरेंद्र प्रधान गुमी, अनिल पाल, सुमित बौद्ध, सुशील कसाना, सलीम चौधरी, शहजाद मलिक, साजिम अल्वी और नरेन्द्र चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।